Characteristics of Computer in Hindi

Characteristics of Computer in Hindi

Characteristics of Computer in Hindi (कंप्यूटर की विशेषताएँ हिंदी में)

Computer एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण (Device) है, जिसे कई प्रकार के कार्यों को करने के लिए प्रोग्राम किया जा सकता है। यह डेटा (Data) को संग्रहीत, पुनर्प्राप्त और संसाधित कर सकता है। 

“कंप्यूटर” शब्द मूल रूप से उन मनुष्यों के लिए दिया गया था जो अबेकस और स्लाइड नियम जैसे यांत्रिक कैलकुलेटर का उपयोग करके संख्यात्मक गणना करते थे।

यह शब्द बाद में यांत्रिक उपकरणों को दिया गया क्योंकि उन्होंने मानव कंप्यूटरों का स्थान लेना शुरू कर दिया था।

तब से कंप्यूटर ने एक लंबा सफर तय किया है। आधुनिक डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक कंप्यूटर ऑपरेशन के सामान्य सेट निष्पादित कर सकते हैं जिन्हें प्रोग्राम कहा जाता है। ये प्रोग्राम कंप्यूटर को कई प्रकार के कामों को करने में सक्षम बनाते हैं, जिनमें दस्तावेज़ टाइप करना, ईमेल भेजना, गेम खेलना, वेब ब्राउज़ करना, स्प्रेडशीट, प्रेजेंटेशन और यहां तक ​​कि वीडियो बनाना या संपादित करना शामिल है। कंप्यूटर में कई विशेषताएं होती हैं जो उन्हें अनोखा और उपयोगी बनाती हैं। 

इस लेख में कंप्यूटर की सात महत्वपूर्ण Characteristics of Computer in Hindi के बारे में वर्णन किया गया है

1. Speed (गति) :- 

कंप्यूटर प्रति सेकंड लाखों निर्देश निष्पादित कर सकता है, जिससे वे मनुष्यों की तुलना में बहुत तेज़ हो जाते हैं।

कंप्यूटर की यह गति सामान्यता माइक्रोसेकंड या नैनोसेकंड में मापा जाता है।

परन्तु इसके बारे में और अध्यन करने के लिए इसे पीकोसेकंड में भी मापा गया है ।   

2. Accuracy (सटीकता) :-

Accuracy कंप्यूटर की एक सबसे बड़ी महत्वपूर्ण विशेषता है, इसी लिए कंप्यूटर द्वारा किया गया किसी भी प्रकार का काम या गणना हमेशा सत्य होता है। कंप्यूटर की सटीकता का स्तर उसके डिज़ाइन से निर्धारित होता है। क्योंकि कंप्यूटर हमारे द्वारा दिए गए निर्देशों पर काम करता है, तो आप इससे काम करते समय ध्यान दे की गलती से कोई कंप्यूटर को गलत निर्देश का पालन करने को नहीं दे दिए गया है।  उस इस्तिथि में परिणाम भी अलग या गलत हो सकता है। 

3. Diligence (परिश्रम):-

जैसा की आप सभी लोग जानते है की कंप्यूटर एक मशीन है तो यह बिना थके या बिना किसी गलती के और बिना किसी रुकावट के घंटों तक काम कर सकता है। यह एक समय में लाखों गणनाएँ समान सटीकता के साथ कर सकता हैं, जिससे कंप्यूटर नियमित रूप से कार्यों को करने के  लिए आदर्श बन जाते हैं।

4. Versatility(बहुमुखी प्रतिभा):-

आज के समय में कंप्यूटर का उपयोग लगभग मनुष्य के अपनी दैनिक जीवन से लेकर बाहर के सभी कामो को करने में सहायता करता है। कंप्यूटर एक मल्टी-टास्किंग डिवाइस हैं जो एक ही समय में कई कार्य और निर्देश का पालन कुछ ही समय में कर लेता है। कंप्यूटर की मदद से सभी कठिन काम कुछ ही समय में हो जाते हैं। इसलिए इसे अब तक के सबसे महान आविष्कारों में से एक माना जाता है। इसलिए कंप्यूटर को बहुमुखी मशीन कहा जाता है।  जैसे- ओफ्फिससे में कंप्यूटर का उपयोग, सरकारी दफ्तरों में कंप्यूटर का उपयोग, पर्सनल लाइफ में उपयोग, शिक्षा के क्षेत्र में उपयोग इत्यादि। 

5. Power of Remembering (याद रखने की शक्ति):- 

कंप्यूटर में बड़ी मात्रा में सूचना या डेटा संग्रहीत करने की शक्ति होती है।

किसी भी जानकारी को जब तक आपको उसकी आवश्यकता हो, उसे कितने भी समय तक संग्रहीत कर सकते है। और याद किया जा सकता है।

कंप्यूटर में स्टोर लिए गए जानकारी को उपयोगकर्ता जब चाहे तब उसे प्राप्त कर सकता है। 

6. No Intelligence quotient (बुद्धिलब्धि):- 

कंप्यूटर एक गूंगी मशीनें हैं और यह उपयोगकर्ता के निर्देश के बिना कोई काम नहीं करता है ।

यह काम समय में सबसे तेज गति और सटीकता के साथ निर्देश का पालन करने के लिए बनाये गए है। 

7. No Feelings :-

Computer एक मशीन होने के कारण इंसानो के जैसे कंप्यूटर में किसी भी प्रकार की कोई भावनाएँ, ज्ञान या अनुभव नहीं होता है। यह लगातार लंबे समय तक काम करते रहते है।  

Computer की हिंदी भाषा में अधिक जानकारी के लिए हमारे दूसरे ब्लॉग भी पढ़े।

Full Form of Computer

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *